UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद चल रहा 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप'! सुल्तान अलारफीन,रहमानिया समेत इन 3 मदरसों पर चला बुलडोजर

Illegal Madrasa Demolition: सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में प्रशासन का ऑपरेशन क्लीन स्वीप तीसरे दिन भी जारी रहा. खोड़ा और डासना में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए एक मदरसा ध्वस्त किया गया जबकि अन्य संस्थानों को नोटिस देकर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

ADVERTISEMENT

Illegal Madrasa Demolition
Illegal Madrasa Demolition
social share
google news

Illegal Madrasa Demolition: सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन और पुलिस का अपराधियों व अवैध निर्माणों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान तीसरे दिन भी पूरी आक्रामकता से जारी रहा. खोड़ा क्षेत्र में सुल्तान अलारफीन मदरसा और मदरसा रहमानिया समेत कुल तीन मदरसों को सील करने व नोटिस चस्पा करने के बाद आज बुधवार को डासना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने एक और अवैध मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. मौके पर गाजियाबाद के डीएम रविन्द्र मांदड़ और एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करण नैय्यर खुद भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ डटे रहे. प्रशासन ने अवैध कब्जे के एवज में करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये की भारी-भरकम क्षतिपूर्ति राशि वसूलने के भी निर्देश जारी किए हैं.