Barabanki News: 10 जून से पहले खुलेगा संजय सेतु, ₹2.5 करोड़ की मरम्मत पूरी, बाराबंकी-बहराइच सफर होगा आसान
Barabanki Bridge News: बाराबंकी के रामनगर स्थित जर्जर संजय सेतु का ढाई करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प पूरा हो गया है. जॉइंट, रेलिंग, बाउंड्री वॉल और सड़क की मरम्मत के बाद सेतु नया रूप ले चुका है. अधिकारियों के अनुसार, 10 जून से पहले इसे सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Barabanki Sanjay Setu News
Barabanki News: जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र में लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु लंबे समय से जर्जर अवस्था में था. सेतु की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रीय जनता लगातार अपनी आवाज़ उठा रही थी. जनप्रतिनिधियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन को अवगत कराया. इसके बाद शासन स्तर पर संज्ञान लेते हुए सेतु के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत किया गया.
