Aaj Ka UP: हिंदू नहीं अंबेडकरवादी हूं... मुस्लिम प्रेमी पर मेरठ की आकांक्षा ऐसा क्या बोल गई कि हो गईं वायरल
ADVERTISEMENT
Aaj Ka UP: मेरठ में 'लव जिहाद' चिल्लाने वालों को आकांक्षा ने दिया मुंहतोड़ जवाब. बोली- मैं अंबेडकरवादी हूं, हिंदू नहीं, अपनी मर्जी से करूंगी मुस्लिम प्रेमी से शादी. इस बीच ये भी जानिए कि बाबरी को लेकर सीएम योगी ने ऐसा क्या कहा जिसकी हो रही जबर्दस्त चर्चा.
मेरठ के एक कथित 'लव जिहाद' (Love Jihad) मामले में एक दलित युवती, आकांक्षा ने हिंदूवादी संगठनों को कड़ा जवाब देते हुए अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी करने का फैसला किया है. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेरठ के गंगानगर निवासी आकांक्षा और साहिल (असली नाम शाहवेज) की शादी का कार्ड वायरल हुआ, जिसमें शादी की तारीख 13 फरवरी तय थी. अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन जैसे संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए शादी रुकवाने की कोशिश की. उन्होंने उस रिसॉर्ट के मालिक पर भी दबाव बनाया जहाँ शादी होनी थी.
