UP Budget 2026 का आकार 9 लाख करोड़ रुपये को कर गया पार, पिछली बार से 12.9 फीसदी बढ़ा, जानिए आपको क्या-क्या मिला
UP Budget 2026 Updates: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है. बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार, बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये सहायता, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन, कृषि और सौर ऊर्जा विस्तार जैसी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं.
ADVERTISEMENT

UP Budget 2026 News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए इस बजट का कुल आकार 9,12,696.3 लाख करोड़ रुपये . ये पिछले वर्ष के मुकाबले 12.9 प्रतिशत ज्यादा है. इस बजट में योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है.