लेटेस्ट न्यूज़

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर निकली भर्ती, यूपी में सरकारी नौकरी पानी है तो तुरंत करें अप्लाई

Allahabad University Recruitment 2026: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Allahabad University Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एक बड़ी और अच्छी खबर लेकर आई है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में काम करने का मौका मिलेगा. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.