यूपी बजट 2026 में योगी सरकार ने युवाओं को 40 लाख टैबलेट-स्मार्टफोन बांटने का किया ऐलान, जानें कैसे मिलेगा?
UP Budget 2026-27: यूपी बजट 2026-27 में सरकार ने 40 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का लक्ष्य रखा है. स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत अंतिम वर्ष के छात्रों को डिजिटल उपकरण दिए जाएंगे.
ADVERTISEMENT
UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं. इस बार बजट का खास फोकस डिजिटल सशक्तिकरण, रोजगार और कौशल विकास पर रखा गया है ताकि प्रदेश के युवा आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें.