UPTak Baithak Logo

मां शारदा मंदिर में बाहुबली नेता राजा भैया के लिए तोड़ दिए गए सारे नियम? वायरल वीडियो पर खूब मचा बवाल

ADVERTISEMENT

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में राजा भैया के शस्त्र पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर परिसर में हथियारों का प्रवेश वर्जित होने के बावजूद राजा भैया ने न केवल गर्भगृह में प्रवेश किया बल्कि वहां हथियारों की विधि-विधान से पूजा भी की.

social share
Google CTA

Raja Bhaiya: मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में राजा भैया का वायरल वीडियो चर्चा में है जिसमें वे गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करते दिखे. मंदिर परिसर में हथियार ले जाना प्रतिबंधित है. इस घटना ने कानून और नियमों की समानता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.दरअसल, राजा भैया हाल ही में समर्थकों के साथ एमपी में सतना जिले के मैहर शहर में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी गर्भ गृह में बैठकर अपने हथियारों की विधि-विधान से पूजा की. चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो में मंदिर के पुजारी खुद उन्हें यह पूजा संपन्न कराते नजर आ रहे हैं.