लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी होटल के रूम नंबर 2005 में 3 दिन से ठहरे थे सगे भाई-बहन, लेकिन जब गेट खुला तो इस हाल में मिले

वाराणसी के होटल सिटी इन में हैदराबाद के सगे भाई-बहन मृत पाए गए. चेकआउट के दिन मामले का खुलासा हुआ. कमरे से 6.61 लाख रुपये, दस्तावेज और दवाइयां बरामद हुईं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित कैंट रेलवे स्टेशन के पास से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए. बता दें कि यहां के परेड कोठी इलाके में होटल सिटी इन के एक बंद कमरे से हैदराबाद के रहने वाले सगे भाई-बहन मृत अवस्था में पाए गए. दोनों पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरे हुए थे और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाराणसी घूमने आए थे.
 

2

2/8

इस दर्दनाक घटना का खुलासा उस दिन हुआ जब दोनों को होटल से चेकआउट करना था. तय समय पर रिसेप्शन पर न पहुंचने पर होटल कर्मचारियों ने इंटरकॉम और मोबाइल फोन से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. 
 

3

3/8

स्थिति असामान्य लगने पर होटल प्रबंधन ने तुरंत सिगरा थाना पुलिस को सूचित किया .सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
 

4

4/8

पुलिस ने मास्टर की की मदद से कमरा नंबर 2005 का दरवाजा खोला. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि जांच में किसी प्रकार की चूक न हो. 
 

5

5/8

पुलिस जैसे ही कमरे के अंदर घुसी तो देखा कि फर्श पर रखे गद्दे पर दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे. उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है. कमरे में संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. 
 

6

6/8

मेज पर कुछ दवाइयां और उनके खाली रैपर बिखरे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया.इसके बाद आगे की जांच प्रक्रिया शुरू की गई.
 

7

7/8

कमरे की तलाशी के दौरान पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, लैपटॉप और 6 लाख 61 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान गणेश गौड़ गुनलापल्ली (46) और धनलक्ष्मी गुनलापल्ली (38) के रूप में हुई है. दोनों हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित सीताफल मंडी इलाके के निवासी थे. हालांकि जांच में पता चला कि वे साल 2018 में उस पते को छोड़ चुके थे.
 

8

8/8

काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मामला प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश जारी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp