आखिरकार ढाई से तीन घंटे के अंदर कैसे पूरा होगा 213 KM लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर... इस आंकड़े से समझिए गणित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. 213 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे रह जाएगा. जानें कैसे यह प्रोजेक्ट रोजगार, पर्यटन और आर्थिक विकास का नया रास्ता खोलेगा.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो उत्तर भारत की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है. यह केवल दो शहरों को जोड़ने वाली सड़क नहीं है बल्कि यह आर्थिक विकास, पर्यटन, रोजगार और मॉडर्न लाइफस्टाइल का नया दौर शुरू करने जा रही है.