लेटेस्ट न्यूज़

4 महीने तक घर के अंदर पड़ी रही प्रियंका बिस्वास की बॉडी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने किया ये खुलासा

Meerut News: मेरठ में एक पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा और दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम छिड़कता रहा. पुलिस को घर से प्रियंका का कंकाल मिला है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से रहस्य गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
google news

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. सदर बाजार के तेली मोहल्ला में रहने वाली 34 साल की प्रियंका बिस्वास की मौत के बाद उसका शव सम्मानजनक अंतिम संस्कार के बजाय 4 महीने तक घर के एक बंद कमरे में रद्दी और कबाड़ के बीच सड़ता रहा. खुद प्रियंका का पिता उदयभान बिस्वास शव की दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम छिड़कता रहा और फिर कमरे को ताला लगाकर हरिद्वार चला गया. शुक्रवार को जब कमरा खुला तो अंदर सिर्फ एक कंकाल बचा था. अब प्रियंका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसने इस रहस्य को और गहरा दिया है.