मुर्शिदाबाद में बाबरी के नाम पर मस्जिद निर्माण पर विवाद तेज हुआ, इस बीच अयोध्या से उठी ये आवाज
Babri Controversy: अयोध्या के लोग बोले- बाबर नाम पर मस्जिद नहीं चलेगी, मुर्शिदाबाद में आंदोलन यदि नहीं रुका. ममता सरकार पर चेतावनी. पूरी रिपोर्ट uptak.in पर. #BabriControversy #AyodhyaReaction
ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण के खिलाफ अयोध्या के निवासियों में भारी गुस्सा है. राम नगरी अयोध्या के लोगों ने साफ कहा कि मस्जिद बनाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बाबर जैसे विदेशी आक्रांता के नाम पर इबादतगाह बनाना कतई स्वीकार्य नहीं. अवधदेश पांडे बादल, कौशिक प्रमाणित, रोहित चौधरी, शैलेंद्र कोरी जैसे स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि नाम नहीं बदला गया तो मुर्शिदाबाद तक आंदोलन होगा.