लेटेस्ट न्यूज़

सड़क पर चीख-चीखकर युवती ने लगाया रेप का आरोप, 15 लाख के मकान विवाद से जुड़ा है मामला

मथुरा के छटीकरा रोड पर मध्यप्रदेश की एक युवती ने प्रकाश शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में 15 लाख रुपये के मकान का विवाद सामने आया है. आरोपी हिरासत में है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मथुरा के थाना जैत इलाके में छटीकरा रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पर एक युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुद के साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाने लगी. मध्य प्रदेश की रहने वाली इस युवती ने प्रकाश शर्मा नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.