शादी के बाद IITian बाबा का क्या है प्लान? पत्नी के साथ मिलकर करेंगे ये काम
'IITian बाबा' अभय सिंह ने महाशिवरात्रि 2026 को हिमाचल में प्रीतिका से शादी की. दोनों मिलकर 'श्री यूनिवर्सिटी' की स्थापना करेंगे, जो आध्यात्मिक शोध को समर्पित होगी.
ADVERTISEMENT
'IITian बाबा' के नाम से मशहूर अभय सिंह ने महाशिवरात्रि पर विवाह कर लिया है. हिमाचल प्रदेश के एक प्राचीन महादेव मंदिर में उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बेंगलुरु की रहने वाली प्रीतिका के साथ सात फेरे लिए. आध्यात्मिक मर्यादाओं के बीच हुई इस शादी के बाद जोड़े ने कानूनी तौर पर कोर्ट मैरिज भी संपन्न की है.