लेटेस्ट न्यूज़

पिता की जगह CHC का निरीक्षण करने पहुंचे MLA शफीक अहमद अंसारी के बेटे, फिर कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों को देने लगे ज्ञान, अब बुरे फंसे

Shafiq Ahmed Ansari Son:अपना दल विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे का सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी पर कब्जा जमाने का वीडियो वायरल. पुलिस बल के साथ CHC का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पुत्र ने प्रोटोकॉल तोड़ा.

ADVERTISEMENT

Shafiq Ahmed Ansari Son
Shafiq Ahmed Ansari Son
social share
google news

Shafiq Ahmed Ansari Son: रामपुर की स्वार-टांडा विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के विधायक शफीक अहमद अंसारी के बेटे का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है.विधायक के बेटे ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं. बता दें कि विधायक शफीक अहमद अंसारी सीएचसी का निरीक्षण करने जाना था. लेकिन उनकी जगह उनके बेटे निरीक्षण करने पहुंच गए. लेकिन ये बात यहीं खत्म नहीं हुई. इस दौरान विधायक के बेटे ने प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए खुद को ही अधिकारी समझ लिया और सरकारी अस्पताल के प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर उन्हें निर्देश देने लगे. इस दौरान का वीडियो वायरल होते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकारी सिस्टम में घुसकर इस तरह की हरकत करने वाले विधायक के बेटे की जमकर क्लास लगा रहे हैं.