UP Weather Update: यूपी में आज इन 55 जिलों में मौसम विभाग ने जारी की मॉनसूनी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में आज यानी 29 जुलाई को मानसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update Today
UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 29 जुलाई को मानसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम खराब रह सकता है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
