लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल का पुराना 'नदेसर कांड'... धनंजय सिंह और अभय सिंह की दोस्ती से दुश्मनी तक की पूरी कहानी

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधायक अभय सिंह के बीच जारी रंजिश की कहानी. जानें 2002 के नदेसर कांड और कॉलेज के वक्त से शुरू हुई उनकी दुश्मनी के पीछे के तथ्य.

ADVERTISEMENT

social share
google news

पूर्वांचल की सियासत में 'बाहुबली' शब्द जब भी गूंजता है, धनंजय सिंह और अभय सिंह का नाम जेहन में आ जाता है. कभी एक-दूसरे के जिगरी दोस्त रहे ये दोनों नेता आज कट्टर दुश्मन बन चुके हैं. हाल ही में धनंजय सिंह ने अभय सिंह पर जानलेवा हमले के गंभीर आरोप लगाते हुए एक बार फिर कानूनी लड़ाई को हवा दे दी है. 1990 के दशक से शुरू हुआ यह सफर आज भी अदालतों के गलियारों में न्याय की उम्मीद के साथ जारी है.