Saharanpur Police Controversy: सहारनपुर में महिला ने चौकी इंचार्ज पर लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार
Saharanpur News: सहारनपुर: खलासी लाइन चौकी इंचार्ज पर एक महिला ने उत्पीड़न और गंभीर धमकी के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि मारपीट की शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा उनके परिवार को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. एसएसपी को सौंपे पत्र में महिला ने उप निरीक्षक अमित कुमार पर घर में घुसकर अभद्रता करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने खलासी लाइन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित कुमार पर उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है. महिला का आरोप है कि 28 मार्च 2026 को पड़ोसियों अनूप सिंह, बन्टी, विराज सिंह, शालू देवी और वंशिका ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी बनाया गया था.