योगी सरकार में यूपी की वित्तीय सेहत हुई बेमिसाल, एक साल में ₹10,228 करोड़ बढ़ा राजस्व संग्रह
उत्तर प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹10,228 करोड़ की राजस्व वृद्धि दर्ज की है. प्रदेश ₹35,000 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस के साथ देश का अग्रणी वित्तीय सुदृढ़ राज्य बना.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addressed a poll rally in Assam on Friday. (File photo)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूती के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. वित्तीय अनुशासन और प्रभावी नीतियों के चलते प्रदेश के राजस्व में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश के राजस्व संग्रह में ₹10,228 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड इजाफा हुआ है.