लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बना 'ड्रोन शक्ति' का नया हब: लखनऊ के युवाओं ने तैयार किया 'दिव्यास्त्र', सेना के लिए बनेगा गेमचेंजर

योगी सरकार की डिफेंस कॉरिडोर नीति के तहत लखनऊ के युवाओं ने 'दिव्यास्त्र' ड्रोन विकसित किया है. 500 किमी रेंज और एआई सिस्टम से लैस यह ड्रोन भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

उत्तर प्रदेश की पहचान अब अवैध हथियारों से नहीं, बल्कि अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी से हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और प्रदेश की प्रभावी स्टार्टअप नीति के चलते लखनऊ के युवाओं ने 'दिव्यास्त्र एमके-1' नाम का एक एडवांस यूएवी (ड्रोन) तैयार किया है. यह नवाचार न केवल राज्य की बदलती छवि को दर्शाता है, बल्कि भारतीय सेना की मारक क्षमता को भी नई मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार है.