UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने दिया भीषण अपडेट... अगले 24 घंटों के अंदर इन 37 जिलों में गिरेंगे ओले
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 8 अप्रैल 2026 को लखनऊ, नोएडा, कानपुर और आगरा समेत 37 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी लिस्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने 8 अप्रैल 2026 की सुबह से अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में तीव्र ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.