सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- भाजपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 के खात्मे और बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रमों की जानकारी साझा की.
ADVERTISEMENT

सीएम योगी के जनता दर्शन में पहुंचे 200 फरियादी. (File Photo: ITG)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में समाज व देश के लिए जीने की भावना जनसंघ काल से चली आ रही है. उनका जीवन राष्ट्र प्रथम के भाव और इसकी संकल्प सिद्धि के लिए ही समर्पित रहता है. अपने संस्थापकों के सिद्धांतों, मूल्यों व आदर्शों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित हुई है.