आगरा को सीएम योगी की बड़ी सौगात: 5142 करोड़ की 'ग्रेटर आगरा' योजना का शिलान्यास आज, बदल जाएगा ताजनगरी का स्वरूप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को ₹5142 करोड़ की 'ग्रेटर आगरा' योजना का शिलान्यास करेंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आगरा में 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 7 अप्रैल को ताजनगरी आगरा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ₹5142 करोड़ की लागत वाली महत्वाकांक्षी 'ग्रेटर आगरा' परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. इस योजना के माध्यम से आगरा को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नया स्वरूप देने की तैयारी है. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वृंदावन में श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री मलूकनाथ जी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव में भी सम्मिलित होंगे.