Barabanki Transport Action: बाराबंकी: डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने स्कूल वाहनों का किया निरीक्षण, बिना परमिट और फिटनेस वाले 4 वाहन सीज; 10 का हुआ चालान
Barabanki News: बाराबंकी में परिवहन विभाग के विशेष अभियान के तहत अयोध्या मंडल की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा का औचक निरीक्षण किया. उप परिवहन आयुक्त ने पायनियर और रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के वाहनों की फिटनेस और जीपीएस जांचने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News: बाराबंकी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अयोध्या विश्वजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी और मोटर वाहन निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव की संयुक्त टीम ने जनपद के पायनियर पब्लिक स्कूल और रानी लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया.