लेटेस्ट न्यूज़

होटल के कमरा नंबर 2005 में 3 दिन से ठहरे थे हैदराबाद से आए सगे भाई-बहन, दरवाजा खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर

Varanasi Hotel Death Case: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित होटल सिटी इन के एक बंद कमरे में हैदराबाद के सगे भाई-बहन मृत पाए गए. कमरे से 6.61 लाख रुपये नकद, दस्तावेज और दवाइयां बरामद हुईं हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi Hotel Death Case: यूपी के वाराणसी शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी इलाके में स्थित होटल सिटी इन के एक बंद कमरे में हैदराबाद के रहने वाले सगे भाई-बहन मृत पाए गए. बता दें कि दोनों पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरे हुए थे और ऐसा बताया जा रहा है कि वाराणसी घूमने आए बताए जा रहे हैं. कमरे से करीब 6 लाख 61 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं.