लेटेस्ट न्यूज़

बैंक वाली आस्था सिंह का मैं ठाकुर हूं की बात का जवाब देते ही ऋतु मिश्रा के पति संकट में फंसे! ये मामला तो गलत टर्न ले गया

Kanpur HDFC Bank controversy: रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह के 'मैं ठाकुर हूं' वाले वायरल वीडियो के बाद अब दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है. सहकर्मी ऋतु मिश्रा ने यूपी TAK से बातचीत में पलटवार करते हुए कहा कि 'अगर वो ठाकुर हैं तो मैं भी ब्राह्मण हूं.'

ADVERTISEMENT

Aastha Singh VS Ritu Mishra
Aastha Singh VS Ritu Mishra
social share
google news

Kanpur HDFC Bank controversy: कानपुर के HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और उनके साथ काम करने वाली ऋतु मिश्रा के बीच का विवाद अब अलग मोड़ ले चुका है. आस्था सिंह का 'मैं ठाकुर हूं' वाला वीडियो वायरल होने के बाद अब दूसरे पक्ष की ऋतु मिश्रा और उनके पति श्रृषि का भी पक्ष सामने आ चुका है. ऋतु मिश्रा ने यूपी Tak से बात करते हुए कहा कि अगर वो ठाकुर हैं तो मैं भी ब्राह्मण हूं. इसके साथ ही उनका कहना है कि उनके पति ऋषि मिश्रा का इंटरव्यू सामने आने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.