UP Budget 2026: यूपी में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का बड़ा प्लान आया सामने, एक एक डिटेल जानिए
UP Budget 2026 - योगी सरकार का बजट 2026-27: यूपी के हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'. मेरठ खेल विश्वविद्यालय और ग्रीनपार्क स्टेडियम के लिए करोड़ों का फंड. ओलंपिक 2032-36 के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान.
ADVERTISEMENT

UP Budget 2026 Sports Highlights
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने बजट 2026-27 में खेलों के क्षेत्र में 'नव निर्माण के नौ वर्ष' के संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक रोडमैप पेश किया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रदान करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. सरकार का सीधा लक्ष्य वर्ष 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है.