लेटेस्ट न्यूज़

Deoband Smartphone Ban: देवबंद में स्मार्टफोन पर सख्ती: स्मार्टफोन से पढ़ाई होती है प्रभावित, पाबंदी का फैसला स्वागत योग्य – कारी इश्हाक गोरा

Saharanpur News: सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के अनुशासन को देखते हुए छात्रावास में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. उल्लंघन करने वाले छात्रों को निष्कासन का सामना करना पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में एक बार फिर छात्रों के अनुशासन को सख्ती से लागू करते हुए छात्रावास में मल्टीमीडिया मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस संबंध में छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास द्वारा आदेश जारी कर परिसर में चस्पा कराया गया है. आदेश के अनुसार कोई भी छात्र, चाहे नया हो या पुराना, अपने पास स्मार्टफोन नहीं रखेगा. यदि तलाशी के दौरान किसी छात्र के पास मोबाइल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें निष्कासन (अखराज) भी शामिल है.