लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले दुकानदार आर्यन यादव पर कार्रवाई से भड़के सपा प्रमुख, ये सब बोल गए

Akhilesh Yadav support for Aryan Yadav: फतेहपुर में अखिलेश यादव को चाय पिलाने वाले आर्यन यादव की दुकान पर छापेमारी और हमले के बाद मामला गरमा गया है. अखिलेश यादव ने दुकानदार का समर्थन किया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav support for Aryan Yadav
Akhilesh Yadav support for Aryan Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav support for Aryan Yadav: फतेहपुर के एक यूट्यूबर और चाय विक्रेता आर्यन यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. आर्यन यादव ने आरोप लगाया था कि कुछ दंबंगों ने उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की है. बता दें कि हमले से पहले, आर्यन की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी पहुंची थी. ऐसे मे अब इन तमाम मुश्किलों से घिरे आर्यन को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का साथ मिल गया है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर राज्य सरकार और फूड सिक्योरिटी विभाग को आड़े हाथों लिया है. दुकानदार आर्यन यादव पर हुई छापेमारी और उसके बाद उसके साथ हुई मारपीट के मामलों ने तूल पकड़ लिया है.