SBSP विधायक अब्बास अंसारी ने धुर विरोधी मुनव्वर मुर्गा को बनाया अपना प्रतिनिधि, कौन हैं ये?
यूपी के मऊ में 2027 चुनाव से पहले सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने अपने राजनीतिक विरोधी मुनव्वर मुर्गा को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है. जानें इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

SBSP MLA Abbas Ansari
मऊ में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के बीच अचानक राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता दिख रहा है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी ने अपने धुर राजनीतिक विरोधी रहे मुनव्वर मुर्गा को सार्वजनिक रूप से अपना प्रतिनिधि कर दिया है. मुनव्वर मुर्गा ने अब्बास अंसारी के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया है.
