40 लाख बच्चे के इलाज में, 15 लाख की एलिमनी... डिप्रेशन में आकर संभव जैन ने नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से दी थी जान?
नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन ने कूदकर खुदकुशी कर ली. बच्चे के 40 लाख के इलाज का खर्च, पत्नी से तलाक, कर्ज और डिप्रेशन बने मौत की वजह.
ADVERTISEMENT

Noida News
नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से शनिवार दोपहर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गुरुग्राम के मानेसर निवासी 28 वर्षीय संभव जैन के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि संभव लंबे समय से डिप्रेशन में था. पारिवारिक विवाद, बच्चे के इलाज पर हुए भारी खर्च और कर्ज समेत कई कारणों से वह परेशान था. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था.
