Noida Worker Protest Update: तमिलनाडु से हिंसा भड़काने वाले आदित्य आनंद को STF ने दबोचा! कैसे बनाया था इसने प्लान?
ADVERTISEMENT
Noida Worker Protest Update: नोएडा पुलिस और STF ने 1 लाख के इनामी आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया है. उसने व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए नोएडा वर्कर प्रदर्शन में हिंसा भड़काने की साजिश रची थी.
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस और STF को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नोएडा में हुए हिंसक वर्कर प्रदर्शनों के पीछे की मास्टरमाइंड साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया है. आदित्य पर 100000 का इनाम घोषित था और वह काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था.