Amethi Gaushala Inspection: गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर,तीन गौशालाओं का किया निरीक्षण, कमियों को सुधारने के दिए निर्देश
Amethi News: अमेठी दौरे पर पहुंचे गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कई गौशालाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए तिरपाल, हरे चारे और स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

Amethi News
अमेठी: गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं. दौरे के पहले दिन उन्होंने सिंहपुर ब्लॉक के फूला और रास्तामऊ गांव स्थित गौशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.दौरे के दूसरे दिन उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अमेठी तहसील क्षेत्र के सरैया दुबान गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने ठेंगहा गांव की गौशाला का भी निरीक्षण करने का कार्यक्रम तय किया है.