बिना आयुष्मान कार्ड भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए क्या है यूपी की नई मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य योजना
Mukhyamantri Jan Arogya Yojana UP: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र गरीब और बीपीएल परिवारों को बिना आयुष्मान कार्ड के भी 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज मिलता है. यह सुविधा सरकारी और लिस्टेड निजी अस्पतालों में उपलब्ध है.
ADVERTISEMENT
Mukhyamantri Jan Arogya Yojana UP: आज के समय में महंगे इलाज की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का सामना करना बेहद कठिन हो गया है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है. यह योजना उन पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराती है, जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है. इस योजना का लाभ सरकारी और लिस्टेड निजी अस्पतालों दोनों में लिया जा सकता है. इसमें 25000 से अधिक बीमारियों और सर्जरी को शामिल किया गया है, जैसे हृदय रोग, कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरोसर्जरी और अन्य गंभीर उपचार.