लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रशेखर आजाद के लिए आई भीम आर्मी के बीच आपस में भिड़े 'ब्राह्मण रिपोर्टर', मचा बवाल

Jantar Mantar Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर से वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दो ब्राह्मण पत्रकार आपस में भिड़ गए, जिसके बाद मौके पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जबकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Jantar Mantar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा के दौरान दो ब्राह्मण पत्रकार आपस में ही भिड़ गए. यह वीडियो जंतर-मंतर पर आयोजित एक सभा से जुड़ा बताया जा रहा है और इंटरनेट पर इसे लेकर जमकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे जातिगत एंगल से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे यूजीसी से जुड़े आंदोलन के दौरान पैदा हुए तनाव का नतीजा बता रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.