मुख्तार अंसारी के शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की बाराबंकी में हत्या, 10 गोली मारकर किया गया छलनी
UP News: बाराबंकी में मुख्तार के पूर्व शूटर मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या. लखनऊ से लौटते समय बाइक सवारों ने मारी 10 गोली. जेलर आरके तिवारी केस में आया था नाम.
ADVERTISEMENT

मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी
UP News: बाराबंकी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शहर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ पर बाइक सवार हमलावरों ने बॉबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसे करीब 10 गोलियां मारी गईं.