लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार के बेटे अब्बास का विधानसभा में इमोशनल भाषण, बोले- 4 साल में पहली बार मिला मौका, पता नहीं आगे...

UP News: यूपी विधानसभा में मऊ विधायक अब्बास अंसारी का भावुक संबोधन. 4 साल बाद बोलने का मौका मिलने पर बयां किया दर्द, मऊ की स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को उस समय एक भावुक और चौंकाने वाला मंजर देखने को मिला जब मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी सदन में बोलने के लिए खड़े हुए. मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान न केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया बल्कि उनके एक बयान ने पूरे सदन को सन्न कर दिया. 4 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार विधानसभा में बोलने का मौका मिलने पर अब्बास अंसारी भावुक हो गए और भविष्य को लेकर अपनी अनिश्चितता भी जाहिर की.