लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में साल 2026 में नहीं होंगे पंचायत चुनाव? इलेक्शन टलने की ये बड़ी वजह निकलकर सामने आई

UP News: यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में जानें क्यों टल रहे हैं यूपी पंचायत चुनाव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी व फूल बाबू के सपा में शामिल होने के सियासी मायने.

ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP Panchayat Chunav Update
social share
google news

UP News: यूपी Tak के खास शो आज का यूपी में हम राज्य की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों का गहन विश्लेषण करते हैं. आज के अंक में सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों को लेकर है, जिनके अब विधानसभा चुनाव तक टलने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, सियासी गलियारों में हलचल तेज है क्योंकि बीएसपी के पूर्व दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पीलीभीत के कद्दावर नेता अनीस अहमद 'फूल बाबू' ने समाजवादी पार्टी का दामन थामने के संकेत दिए हैं. आज हम समझेंगे कि आखिर क्यों बड़े मुस्लिम चेहरे अखिलेश यादव के साथ जुड़ने को बेताब हैं और पंचायत चुनाव टलने के पीछे के असल कानूनी और राजनीतिक कारण क्या हैं.