हरदोई में चौथी की छात्रा से टीचर पवन कुमार ने किया बैड टच, विरोध पर मां को भी पीटा
Hardoi School Harassment Case: हरदोई के एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के बाद शिकायत करने पहुंची मां से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.
ADVERTISEMENT
Hardoi School Harassment Case: यूपी के हरदोई से सामने आई यह घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे समाज को परेशान कर देने वाली है. हरदोई के कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल से गंभीर मामला सामने आया है. यहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर शिक्षक ने अभद्र व्यवहार और ‘बैड टच’ किया है. आरोप है कि जब बच्ची की मां ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की तो आरोपी शिक्षक ने प्रिंसिपल कार्यालय में ही मां के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक पवन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है.