बाराबंकी में वकील मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी को दिनदहाड़े मारी गईं थीं गोलियां अब उसकी पत्नी शाजिया ने किया ये काम
Shoaib Kidwai Bobby murder case: बाराबंकी में मुख्तार के पूर्व शूटर बॉबी की हत्या में FIR दर्ज. पत्नी ने लिखवाया मुकदमा, जांच के लिए पुलिस की 5 टीमें और एसटीएफ तैनात.
ADVERTISEMENT

मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर और वकील मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्या की गुत्थी सुलझाने की है. बॉबी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी शाजिया ने बाराबंकी कोतवाली में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने खुलासे के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है.