बरेली शहर सीट: क्या अरुण कुमार सक्सेना बचा पाएंगे भाजपा का किला? जानें समीकरण
Analysis of Bareilly City Assembly seat: बरेली शहर विधानसभा सीट पर क्या भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहेगा? जानें राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना की ताकत, कायस्थ-पंजाबी वोट बैंक और विपक्ष की चुनौतियों का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT
बरेली शहर की विधानसभा सीट बीजेपी की ऐसी सीट है जहां पार्टी लगातार बड़ी जीत दर्ज करती आई है. इस सीट से वर्तमान में तीन बार विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना हैं. पहले वह समाजवादी पार्टी से जुड़े थे लेकिन अब बीजेपी के मजबूत खेमे का हिस्सा हैं. परिसीमन के बाद से बीजेपी का दबदबा बढ़ा है और पिछली तीन बार की चुनावी लड़ाइयों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है.