शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर सवाल उठा सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दे दिया ये बड़ा मौका
Akhilesh Yadav on CM Yogi, Shankaracharya Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य विवाद में अखिलेश यादव का बड़ा दांव! सीएम योगी के बयान को ब्राह्मणों के अपमान से जोड़कर किया भयंकर वार. जानिए कैसे अखिलेश ने इसे बनाया 2027 का सियासी मुद्दा.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दिए गए बयान ने एक नया सियासी संग्राम छेड़ दिया है. इस विवाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एंट्री मारी है और इसे 'ब्राह्मण अस्मिता' से जोड़ते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव चला है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता और किसी भी पीठ के आचार्य को मर्यादाओं का पालन करना होगा. उन्होंने संकेत दिया कि कुछ लोग वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.