लेटेस्ट न्यूज़

रोज डे, चॉकलेट डे और टेडी डे पर दिए थे गिफ्ट्स पर वैलेंटाइन डे पर खत्म की जिंदगी... अमन की बॉडी इस हाल में मिली

Prayagraj Suicide Case: प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र आशुतोष प्रताप गिरी उर्फ अमन ने कथित रूप से प्रेमिका से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने युवती और उसके दोस्तों पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj Suicide Case: वैलेंटाइन डे एक ऐसा दिन जब मोहब्बत अपने इजहार की मंजिल तक पहुंचती है, जब गुलाब, चॉकलेट और वादों के बीच रिश्ते और मजबूत होते हैं. लेकिन संगम नगरी में यही दिन एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया. आठ महीने पहले शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत इतना भयावह होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था. प्यार में पनपे सपने अचानक टूटकर बिखर गए और पीछे रह गया मातम, सवाल और आरोपों का सैलाब. प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन में एक 17 वर्षीया किशोर ने प्रेमिका से अनबन के बाद फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.