लेटेस्ट न्यूज़

बागपत डीएम अस्मिता लाल और मटरू लंगूर का ये क्यूट वीडियो हो गया वायरल

Baghpat DM Asmita Lal Viral Video: बागपत के किसान धरने में लंगूर 'मटरू' ने मचाई मस्ती! डीएम अस्मिता लाल को पल्लू पकड़कर रोका, तो डीएम ने प्यार से लगाई फटकार.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद प्यारा और दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के केंद्र में है एक लंगूर, जिसका नाम 'मटरू' है, और जिले की डीएम अस्मिता लाल. आपको बता दें कि बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में किसान नेता अपनी मांगों को लेकर गंभीर धरना दे रहे थे. माहौल काफी तनावपूर्ण और तल्ख था. इसी बीच 'मटरू' नाम का एक लंगूर, जो कलेक्ट्रेट परिसर में ही रहता है, धरने के बीच आकर बैठ गया. मटरू की मौजूदगी से धरने का गंभीर माहौल अचानक मस्ती और मुस्कान में बदल गया.