लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में दो दिन बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग का अलर्ट! 17-18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना. न्यूनतम तापमान में होगी 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड की विदाई और चढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है. अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी का एहसास बढ़ने के बाद, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ यूपी के आसमान पर दस्तक देने वाला है, जिससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.