यूपी में अगर जुलाई 2026 से पहले नहीं हुए पंचायत चुनाव तो फिर आगे कब होंगे
UP News: यूपी पंचायत चुनाव 2026 पर ब्रेक! पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में देरी की वजह से अब अगले साल विधानसभा चुनाव तक टल सकते हैं पंचायत चुनाव.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP News: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. अब जो अपडेट सामने आया है वो उम्मीदवारों को मायूस कर सकता है. चर्चा थी कि ये चुनाव जुलाई 2026 से पहले या आने वाले महीनों में संपन्न हो जाएंगे. लेकिन ताजा घटनाक्रम के अनुसार अब ये चुनाव 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव तक चलते नजर आ रहे हैं. इस देरी के कारण अब उम्मीदवारों को एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.