लेटेस्ट न्यूज़

होली पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे ने धड़ाधड़ चला दी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Holi Special Trains 2026: होली 2026 के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इंडियन रेलवेज के तहत पूर्व मध्य रेल द्वारा हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, दुर्ग, आनंद विहार और नई दिल्ली से बिहार व यूपी के विभिन्न शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Holi Special Trains 2026: होली का पावन त्योहार नजदीक आते ही देश के विभिन्न हिस्सों में कामकाज करने वाले लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों प्रवासी कामगार, छात्र और कर्मचारी दिल्ली, कोलकाता व अन्य महानगरों से अपने गांव-शहर की ओर रुख करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली के अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी कि होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके.