मुजफ्फरनगर में पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने किया किसान पर हमला, CCTV वीडियो देख रह जाएंगे दंग
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक किसान के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है. अवैध खनन की शिकायत के शक में कुछ लोगों ने किसान पर हमला किया, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रात का सन्नाटा, सड़क किनारे पुलिस चेकिंग और अचानक पहुंची दो गाड़ियां, इसके बाद जो हुआ, वह कैमरे में कैद हो गया. पुलिस की मौजूदगी में एक किसान को घेरकर पीटा गया और उसकी सोने की चेन लूट ली गई. आरोप है कि हमला अवैध खनन की शिकायत के शक में किया गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कार्रवाई को लेकर बहस छिड़ गई है.
