UPTak Baithak Logo

जिम में नाम और पहचान छिपाने वाले ट्रेनर्स की अब खैर नहीं! गाजियाबाद में क्यों लिया गया ये फैसला

UP Fake Supplement Investigation News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जिमों में काम करने वाले ट्रेनरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Gym Trainers Police Verification
Ghaziabad Gym Trainers Police Verification (Photo: AI Generated)
social share
google news

Ghaziabad Gym Trainers Verification: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में जिमों में काम करने वाले ट्रेनरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब जिले के सभी जिम ट्रेनरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही हर ट्रेनर को अपनी वास्तविक पहचान दर्शाने वाला आईडी कार्ड पहनना भी जरूरी किया जाएगा. जिला प्रशासन जल्द ही इस संबंध में सभी जिम संचालकों को दिशा-निर्देश जारी करेगा. प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य जिम आने वाले लोगों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी माहौल तैयार करना है.