लेटेस्ट न्यूज़

अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत में भूचाल... शिवपाल बोले- सड़कों पर कार्यकर्ता उतरे तो संभालना मुश्किल होगा

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav daughter case: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि सपा कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं.

social share
Google CTA

Akhilesh Yadav daughter case: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में भारी आक्रोश है. 9 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई एक पोस्ट में अदिति के खिलाफ चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मनगढ़ंत आरोप लगाने के साथ ही एक फोटो को भी एडिट कर उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई. इस घटना से नाराज सपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.