लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, 3 दिन बाद यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी 10 रुपये किराए वाली 110 शानदार बसें!

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है. 15 जून से 110 एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिन्हें भविष्य में बढ़ाकर 500 करने का लक्ष्य है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Electric Bus: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2026 को लखनऊ से वर्चुअली नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन किया और यूपीएसआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. ये कदम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की तैयारी है, खासकर 15 जून को जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले.